लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसान जत्थेबंदियों का धरना पांचवें दिन भी जारी

लाडोवाल,11 अक्तूबर - (बलबीर सिंह राणा, अमर सिंह माहला) - जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के समक्ष किसान जत्थेबंदियों द्वारा पांचवें दिन भी धरना जारी है। धरने के पांचवें दिन बड़ी संख्या में नौजवान, कबड्डी खिलाड़ियों और महिलाओं ने भाग लिया। यह धरना शांतिमय ढंग से चलाया जा रहा है।