औजला, डिम्पा, बिट्टू, सुख सरकारिया, तृप्त बाजवा और ज़ीरा गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में नतमस्तक 

नई दिल्ली,20 जनवरी - दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना लगाकर बैठे सांसद गुरजीत सिंह औजला, सांसद जसबीर सिंह डिम्पा, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और आज उनको समर्थन देने आए कैबिनेट मंत्री सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया, कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा, विधायक कुलबीर सिंह ज़ीरा और अन्य आज श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के मौके दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में नतमस्तक हुए हैं।