जंतर-मंतर में दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने लगाया लंगर

नई दिल्ली, 22 जुलाई - संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जंतर-मंतर में तीन कृषि कानूनों के विरोध के तहत आयोजित किसान संसद को मुख्य रखते हुए दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने जंतर-मंतर में लंगर की सेवा चलाई है। इस संबंध में दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान मनजिन्दर सिंह सिरसा ने जानकारी दी।