झारखंड : पीएलएफआई का जोनल कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
रांची, 1 मई - खूंटी से एसपी अमन कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया उर्फ रोड़े को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। सुखराम 1 लाख का इनामी था। AK-47, गोलियां, बाइक और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
#झारखंड : पीएलएफआई का जोनल कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार