वाजिदके कलां (बरनाला) का फौजी जवान भारत-पाक सीमा पर शहीद 

महल कलां, 11 मई (अवतार सिंह अणखी) - बरनाला जिले के ग्राम वाजिदके कलां निवासी 27 वर्षीय फौजी जवान जसवीर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह बीती रात ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हो गया। मृतक जसवीर सिंह 6 साल पहले 10 जम्मू-कश्मीर राइफल बटालियन में भर्ती हुआ था। जो अब भारत-पाक सीमा पुंछ राजौरी मेन्डर जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात था। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 8 बजे अचानक गोली लगने से उनकी मौत हो गई। जवान जसवीर सिंह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर ड्यूटी पर लौटा था। सैन्य अधिकारी गोलीबारी के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं।