नैनीताल में भूस्खलन की भयानक तस्वीर, पलक झपकते ही ढह गई दो मंजिला इमारत

नैनीताल, 24 सितंबर - उत्तराखंड के नैनीताल के मल्लीताल के चार्टन लॉज क्षेत्र में भूस्खलन के कारण एक दो मंजिला मकान ढह गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। समय पर घर खाली कर दिया गया। भूस्खलन के कारण मकान ढहने के बाद आसपास के मकानों में दरारें आ गई हैं और मकान टेढ़े हो गए हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। इस भूस्खलन का एक कारण इलाके में चल रहे अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान को भी माना जा रहा है।