झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 : भारत ने जापान को हराया 


 नई दिल्ली, 6 नवम्बर -  झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में   भारत ने जापान को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच जेनेके शॉपमैन ने कहा, "हमें फाइनल में 4-0 से जीत की अपेक्षा नहीं थी। हम बहुत खुश हैं। मैच देखने आए प्रशंसकों ने टीम का बहुत हौसला बढ़ाया। हमारी बहुत मदद की। सभी उत्साहित थे।"