दिन-दिहाड़े बंदूक की नोक पर लाखों की लूट 

छेहरटा, 09 दिसंबर - (वडाली) - थाना छेहरटा में आज प्रातःकाल सुबह-सुबह ग्रीन वैली में भारत फाईनशल इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी के आठ कर्मचारियों को बंदी बनाकर बंदूक की नोक पर लुटेरों द्वारा 8,59,695 रुपए लूटे जाने की ख़बर मिली है। घटना की सूचना मिलने पर थाना छेहरटा प्रमुख हरीश बहल द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली जा रही है।