नौसेना प्रमुख के तौर पर वाइस एडमिरल करमबीर सिंह की नियुक्ति को कोर्ट में चुनौती

नई दिल्ली, 08 अप्रैल - वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को मार्च के आखिर में अगले नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी देने की घोषणा की गई थी। वह नौसेना प्रमुख सुनील लांबा की जगह लेंगे, जो 31 मई 2019 को रिटायर होने वाले हैं। हालांकि देश के अगले नौसेना प्रमुख के तौर पर वाइस एडमिरल करमबीर सिंह की नियुक्ति को कोर्ट में चुनौती दी गई है। वाइस एडमिरल विमल वर्मा ने इसे कोर्ट में चुनौती दी है। वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने अपनी याचिका में कहा कि सरकार ने उनकी वरीयता की अनदेखी कर उनके ज‍ूनियर वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को देश के अगले नौसेना प्रमुख के तौर पर नियुक्‍त किया है।