'आप' यूथ विंग के शहरी प्रधान जस्सोवाल ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'

लुधियाना,15 अप्रैल - (पुनीत बावा) - आम आदमी पार्टी (आप) के लुधियाना शहरी के प्रधान अमरिन्दर सिंह जस्सोवाल ने बीते दिन पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह आज लोकसभा हलका लुधियाना से कांग्रेस के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर पूर्व लोकसभा मैंबर अमरीक सिंह आलीवाल, पंजाब कांग्रेस के महासचिव केके बावा, प्रोफेसर मोहन फाउंडेशन के प्रधान प्रगट सिंह ग्रेवाल आदि उपस्थित थे।