दुष्कर्म की शिकार हुई 65 वर्षीय मंदबुद्धि महिला की मौत

तलवंडी साबो, 21 अगस्त - (रणजीत सिंह राजू) - बीते दिन गांव नंगला में एक युवक द्वारा दुष्कर्म का शिकार हुई 65 वर्षीय मंदबुद्धि महिला, जोकि सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में भर्ती थी, की आज मौत हो गई। जानकारी मिली है कि पीड़िता की मौत के बाद पुलिस ने पर्चे में विस्तार कर दिया है, जबकि आरोपी पहले ही पुलिस हिरासत में है।