चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 सितंबर - शाहजहांपुर केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की पर चिन्मयानंद से उगाही करने का आरोप था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद लड़की और उसके तीन साथियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।