कांग्रेसी नेता द्वारा महिला डॉक्टर से बदसलूकी करने पर डॉक्टरों ने की हड़ताल

अजनाला, 22 अक्तूबर - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - बीती रात सिविल अस्पताल अजनाला में तैनात सीनियर महिला डॉक्टर के साथ ड्यूटी के समय के दौरान अजनाला शहर के एक कांग्रेसी नेता द्वारा बदसलूकी की गई। इस घटना के बाद गुस्साए समूह डॉक्टरों और स्टाफ सदस्यों द्वारा हड़ताल कर उक्त कांग्रेसी नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं जब इस संबंधी कांग्रेसी नेता प्रवीण कुकरेजा के साथ बात की गई तो उन्होंने खुद को बेकसूर बताया।