तख्त सचखंड बोर्ड नांदेड़ के पूर्व प्रधान तारा सिंह का निधन

हरसा छीना, 19 सितम्बर - (कड़ियाल) - सिक्ख धर्म के अहम तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के प्रशासनिक बोर्ड के पूर्व प्रधान तारा सिंह का आज लंबी बीमारी के उपरांत निधन हो गया। वह पिछले करीब एक महीने से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। स्व. तारा सिंह का अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जायेगा।