डॉ. जोसेफ मार थोमा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक 

नई दिल्ली,18 अक्तूबर - केरल के पथानामथिट्टा के मशहूर मार थोमा चर्च के प्रमुख डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन का आज तड़के निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। पीएम ने अपने शोक संदेश में लिखा है, "डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन एक धनी और उल्लेखनीय व्यक्तित्व थे, जिन्होंने ताउम्र मानवता की सेवा की और गरीबों और दलितों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। उनके प्रति लोगों के मन में खूब सहानुभूति, विनम्रता और श्रद्धा का भाव था। उनके नेक आदर्शों को हमेशा याद किया जाएगा। विनम्र श्रद्धांजलि.."