इतने भ्रष्टाचार और मिस मैनेजमेंट से घाटे में ही चलेगा दिल्ली नगर निगम- सीएम अरविंद केजरीवाल


नई दिल्ली,27 अक्टूबर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें नगर निगम को कोई पैसा नहीं देना, उल्टा उनको दिल्ली सरकार के 6800 करोड़ रु. लौटाने हैं। केंद्र सरकार को नगर निगम के पिछले दस साल के 12000 करोड़ रुपए देने हैं। दोनों जगह भाजपा की सरकार है इसलिए मेयरों की हिम्मत नहीं हो रही कि वो केंद्र सरकार के पास जाकर पैसा मांगे।