दुष्कर्म के आरोपों का सामना कर रहे बैंस हुए जांच अधिकारी के समक्ष पेश

लुधियाना, 23 नवंबर - {परमिन्दर सिंह आहूजा} - दुष्कर्म के आरोपों का सामना कर रहे लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और उनके भाई कर्मजीत सिंह भी आज रात जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुए और उन्होंने अपने बयान दर्ज करवाए। जानकारी के अनुसार बैंस आज सात बजे के करीब एडीसीपी मुख्य कार्यालय मैडम अश्वनी गुटिल के कार्यालय पहुंचे और यहां करीब आधा घंटा रहे। विधायक बैंस द्वारा जांच अधिकारी के सामने अपने बयान भी लिखित करवाए गए हैं।