अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए...

 एक अच्छा खिलाड़ी बनने हेतु अनुशासन में रहना बहुत ज़रूरी है। अगर आप देर से पहुंचते हैं तो आप स्वयं पर दबाव महसूस करते हैं और फिर आप अच्छा नहीं खेल पाते।
* दृढ़ रहें। दृढ़ता आपके लक्ष्य पर केंद्रित करने में सहयोग प्रदान करती है। इससे आपमें प्रतिस्पर्द्धात्मक भावना पैदा होती है।
* अभ्यासरत रहें। यह सफल होने का असली मूलमंत्र है।
* अगर आप अच्छा खिलाड़ी बनना चाहते हैं तो आपको सभी ध्यान भंग करने वाली चीजों को छोड़ना होगा और अपने खेल के प्रति कर्तव्यनिष्ठा से वचनबद्ध रहना होगा।
* हार ही सिर्फ एक ऐसा रास्ता है जिससे आप अपनी गलतियों में संशोधन कर सकते हैं। असफल होने पर अपने दोषों को ढूंढ सकते हैं और तभी आप संपूर्ण बन सकते हैं।
* सदैव अपना उत्साह बनाए रखें। यह आपकी सफलता के लिए जरूरी तत्व है। जोशीले इंसान जल्दी सफलता पाते हैं। अत: जब भी खेलें, पूरे उत्साह के साथ खेलें। (अदिति)