केंद्र के साथ आज होने वाली बैठक में शामिल होंगे बलबीर सिंह राजेवाल

नई दिल्ली, 05 दिसंबर - (सुरिन्दरपाल सिंह वरपाल) - केंद्र सरकार के साथ आज होने वाली बैठक में भारतीय किसान यूनियन के नेता बलबीर सिंह राजेवाल भी शामिल होंगे। बीते दिन उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था जिस कारण चैकअप के लिए उनको अस्पताल में भर्ती करवाना  पड़ा था।