बिहार: बिहारियों को लेकर सीएम चन्नी के विवादित बयान पर बोले सीएम नीतीश कुमार 

पटना, 17 फरवरी - बिहार के लोगों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के विवादित बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, "पंजाब में बिहार के लोगों की कितनी बड़ी भूमिका है, बिहार के लोगों ने कितनी सेवा की है। हमें तो आश्चर्य लगता है कि ऐसी बात लोग कैसे बोल देते हैं।"