बर्खास्त ही रहेंगे उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय के 228 कर्मी, हाईकोर्ट ने फैसला सही ठहराया


 नई दिल्ली, 24 नवंबर - उत्तराखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य विधान सभा सचिवालय से बर्खास्त 228 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश को सही माना है। इससे पहले एकलपीठ ने अध्यक्ष के इस आदेश पर रोक लगा दी थी। इस आदेश को खंडपीठ में चुनौती दी गयी। खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश को निरस्त कर दिया। विधान सभा अध्यक्ष के आदेश को सही ठहराया है।