हम किसानों को समझाएंगे कि पराली न जलाएं - मनोहर लाल खट्टर

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों द्वारा पराली जलाने के मुद्दे पर कहा कि हम किसानों से जानकारी लेंगे कि उन्हें पराली क्यों जलानी पड़ रही है। हम उन्हें समझाएंगे और अगर वे नहीं माने तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।'