पेरिस में राहगीरों पर चाकू से हमले में 7 घायल

पेरिस, 10 सितंबर - फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार रात एक शख्स ने चाकू से हमला कर सात लोगों को घायल कर दिया। हमले के दौरान घायल हुए लोगों में से 4 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के 19वें एरोंडिसमैंटकी एक नहर के तट पर घटित हुई। हमलावर अफगानिस्तान का नागरिक बताया जा रहा है, जिसको पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। इस हमले में ब्रिटेन के दो सैलानी भी घायल हुए हैं।