दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निगम बोध घाट पर आज होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली, 21 जुलाई - दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज दोपहर करीब 2.30 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। उससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में करीब 12.15 बजे रखा जाएगा।