एक अनोखा देश  जहां नकली सूरज निकलता है

आप को यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि दुनिया में एक स्थान ऐसा भी है, जहां रात सिर्फ चालीस मिनट की ही होती है। यह नज़ारा नार्वे में देखने को मिलता है। नार्वे में एक ऐसा शहर भी है जहां सौ सालों में सूरज देवता के दर्शन ही नहीं हुए। पता चला है कि शहर चारों तरफ पहाड़ों से घिरा हुआ है। बड़े-बड़े इंजीनियर्स ने इस समस्या का हल निकालने के लिए शीशों की मदद से बड़ा सूरज भी बना लिया है। यह सूरज ऊपर से सूरज की धूप को शहर की आबादी में पहुंचाता है। इसलिए कुछ देर लोगों को लगता है कि धूप निकल आई है, पर यह धूप तो नकली सूरज की होती है। नार्वे खूबसूरत देश है। यह देश 3 लाख 85 हज़ार 252 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है इस देश में 50 लाख लोग रहते हैं। 60 हज़ार से भी ज्यादा द्वीप इस देश में हैं। यहां रात 12 बज कर 43 मिनट पर सूरज छिप जाता है और सिर्फ 40 मिनट के बाद दोबारा फिर दिन का उजाला हो जाता है। हालांकि दुनिया में सबसे खूबसूरत देश नार्वे को ही माना जाता है।

—डी.आर. बंदना