दिल्ली कूच कर रहे किसानों ने हरियाणा के पानीपत टोल प्लाजा पर डाला डेरा

नई दिल्ली, 26 नवंबर - पंजाब से दिल्ली कूच कर रहे किसानों ने हरियाणा के पानीपत टोल प्लाजा पर रुक गए हैं, क्योंकि उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। इसलिए दिल्ली की तरफ कूच कर रहे किसानों ने टोल प्लाजा पर ही डेरा डाल दिया है। वहीं सरकार के रवैये से नाराज किसानों ने पूछा कि क्या हम आतंकवादी हैं जो हमें राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यह लोकतंत्र की मौत है।