खट्टर सरकार को फेंकने के लिए हरियाणा में इकठ्ठा हुए किसान, चलाऐंगे मुहिम

जींद, 02 दिसंबर - हरियाणा के जींद जिले में 40 खापों की महा पंचायत हुई। इस महा पंचायत में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिसमें खासकर हरियाणा की खट्टर सरकार को फेंकने के लिए विशेष मुहिम की शुरुआत की जायेगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा की सरकार के पास हरियाणा में पूर्ण बहुमत नहीं है। जेजेपी और आज़ाद विधायकों के समर्थन से हरियाणा में खट्टर सरकार चल रही है।