जालंधर-अमृतसर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

जालंधर, 23 फरवरी - जालंधर-अमृतसर हाईवे पर आज वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के शरीर से कई वाहन गुज़रते रहे और उसके शरीर के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को इकठ्ठा किया और पहचान के लिए सिविल अस्पताल में 72 घंटों के लिए रखवा दिया।