राष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व की दी बधाई 


नई दिल्ली, 13 जनवरी - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व की सभी को बधाई। हमारे देश को परिभाषित करने वाली विविधता में एकता पर प्रकाश डालते हुए, ये त्यौहार प्रकृति के साथ हमारे जैविक संबंधों को रेखांकित करते हैं। त्योहार सभी के लिए समृद्धि और खुशियां लेकर आए।”