राष्ट्र के नाम संबोधन में 83 मिनट बोले पीएम मोदी


नई दिल्ली, 15 अगस्त - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नौवीं बार देश को लाल किले से संबोधित किया। 76वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने लाल किले से झंडा फहराया और 83 मिनट तक देश को संबोधित किया। इससे पहले 2021 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री 88 मिनट बोले थे। 2014 में प्रधानमंत्री ने पहली बार देश को 65 मिनट तक संबोधित किया था।