दिल्ली के जामा मस्जिद में अकेली लड़की और लड़कियों के समूह के प्रवेश पर लगाई गई रोक


नई दिल्ली, 24 नवंबर - दिल्ली के जामा मस्जिद में अकेली लड़की और लड़कियों के समूह के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस मौके जामा मस्जिद के PRO सबीउल्लाह खान ने कहा, "अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह एक धार्मिक स्थल है, इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है। इबादत करने वालों के लिए कोई रोक नहीं है।"