सर्वप्रथम स्पेस वॉक करने वाले अंतरिक्ष यात्री का निधन

मास्को,12 अक्तूबर - अंतरिक्ष में 1965 में सर्वप्रथम स्पेस वॉक करने वाले प्रथम व्यक्ति सोवियत रूस कालीन अंतरिक्ष यात्री 85 साल के एलेक्सी लियोनोव का निधन हो गया। लियोनोव काफी लंबे समय से बीमार थे। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोमोस ने कहा कि उसे अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव के निधन की घोषणा करते हुए दुख हो रहा है। लियोनोव को दो बार देश के शीर्ष सम्मान ‘हीरो ऑफ सोवियत यूनियन’ से सम्मानित किया गया था।