महाराष्ट्र चुनाव : पीएम मोदी आज परली, सतारा और पुणे में करेंगे चुनावी रैली 

नई दिल्ली,17 अक्तूबर - महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 12 बजे परली में पंकजा मुंडे, 3.30 बजे सतारा में उदयन और शिवेंद्र राजे, 5.30 बजे पुणे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी यहां भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे। बता दें कि कल भी पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के अकोला, परतूर और पनवेल में जनसभा को संबोधित किया था।