चंगालीवाला मामला : कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जगमेल सिंह का हुआ अंतिम संस्कार 

लहरागागा,19 नवंबर - (सूरज भान गोयल) - गांव चंगालीवाला में जगमेल सिंह का शव पीजीआई चंडीगढ़ से यहां पहुंचने पर ड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच अलग-अलग जत्थेबंदियों द्वारा नारों लगाते हुए संस्कार कर दिया गया।  संस्कार के समय सरकार के साथ बनी सहमति के मुताबिक, 6 लाख रुपए का चेक शिक्षा मंत्री विजयइंद्र सिंगला और पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री बीबी रजिन्दर कौर भट्ठल ने परिवार को दिया और सम्मान के तौर पर मृतक शव पर शॉल भी डाला। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, एसएसपी सन्दीप गर्ग, एसडीएम काला राम कांसल, डीएसपी लहरा बूटा सिंह गिल, तहसीलदार सुरिन्दर सिंह लहरा,राजिन्दर सिंह राजा बीरकलां, सनमीक सिंह हैनरी, ओएसडी रविंदर सिंह टुरना, थाना सदर प्रमुख सतनाम सिंह, सिटी इंचार्ज जगरूप सिंह पहुंचे हुए थे।