उपराष्ट्रपति नायडू ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी


नई दिल्ली, 26 नवंबर उपराष्ट्रपति नायडू ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी आज के दिन 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था। इस आतंकी हमले को 10 साल हो गए है लेकिन यह भारत के इतिहास का वो काला दिन है जिसे कोई भूल नहीं सकता। हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मुंबई हमले को याद करके आज भी लोगों का दिल दहल उठता है। 29 नवंबर की सुबह तक नौ आतंकियों का सफाया हो चुका था और अजमल क़साब के तौर पर एक आतंकी पुलिस की गिरफ्त में था। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ चुकी थी लेकिन लगभग 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी थी।

#उपराष्ट्रपति नायडू