सोनिया गांधी द्वारा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और प्रभारी का इस्तीफा मंजूर 

नई दिल्ली,12 फरवरी - कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और राज्य प्रभारी पीसी चाको का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। वहीं उन्होंने शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली का अंतरिम प्रभारी नियुक्त किया है।