महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ाना होगा अनिवार्य

मुंबई,12 फरवरी - महाराष्ट्र में अब सभी स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाना अनिवार्य होगा। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुभाष देसाई ने आज मुंबई में बताया कि सरकार आगामी विधानसभा सत्र में राज्य के सभी स्कूलों में मराठी विषय को अनिवार्य बनाने के लिए एक विधेयक लाएगी।