दिशा सलियन केस:आखिरी बार 100 नंबर डायल करने का जो दावा किया जा रहा है, वह गलत है - मुंबई पुलिस

मुंबई,18 सितंबर - सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन 8 जून को मुंबई में मृत पाई गई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिशा सलियन के फोन से आखिरी कॉल उनकी दोस्त अंकिता को की गई थी। उसके आखिरी बार 100 नंबर डायल करने का जो दावा किया जा रहा है, वह गलत है।