भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल ने फूंकी कृषि आर्डिनेंस की प्रतियां  

रामा मंडी, 20 सितंबर - (अमरजीत सिंह लहरी) - बठिंडा जिले की रामा मंडी में भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के राज्य नेता रामकरण  सिंह रामा के नेतृत्व में किसानों द्वारा कृषि आर्डिनेंस की प्रतियां फूंकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर किसानों ने काले झंडे लगाकर कृषि आर्डिनेंस की प्रतियां जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।