जत्थेदार ब्रह्मपुरा ने 22 अक्तूबर को बुलाई शिरोमणि अकाली दल टकसाली की हंगामी मीटिंग 

अमृतसर, 20 अक्तूबर - (जसवंत सिंह जस) - शिरोमणि अकाली दल टकसाली के प्रधान स.रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने पार्टी की कोर समिति, समूह अधिकारियों और जिला जत्थेदारों की हंगामी मीटिंग 22 अक्तूबर दिन गुरूवार पार्टी के मुख्य दफ़्तर गुरूहरराय एन्क्लेव नज़दीक खालसा कॉलेज अमृतसर में बुलाई है।