चीन ने दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइल, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने किया दावा

ताइवान, 4 अगस्त - ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि चीन ने ताइवान के नजदीक समुद्र में कई बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। मंत्रालय ने कहा कि चीन ताइवान को समुद्र में घेर कर अपना सैन्य अभ्यास कर रहा है। ताइवान ने इसे क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने वाला विवेकहीन कदम बताया है। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने भी मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की है।