धामी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ की बैठक 


नई दिल्ली, 21 सितंबर - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बैठक की। इस मौके केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यमुना नदी पर 3 बड़े प्रोजेक्ट भारत सरकार की मदद से बनने वाले हैं। इसमें दो प्रोजेक्टों पर लगभग राज्यों में सहमति बन चुकी है। किशाऊ प्रोजेक्ट से कई राज्यों को लाभ मिलेगा। उस पर राज्यों में सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।