घर में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत 

लखनऊ, 28 नवंबर - DM सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि विकास नगर में एक घर के अंदर आग लगी थी जिसको बुझा दिया गया है। इस हादसे में एक 65 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। आग में फंसी उनकी बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। मृतक महिला रिटायर्ड टीचर थीं। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।