सबरीमाला मंदिर के दर्शन के लिए पांबा बेस कैंप पहुंची महिलाएं 

तिरुवनंतपुरम, 23 दिसंबर - पिछले दिनों केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी मिलने के बाद आज सुबह कई महिलाएं (जिनकी उम्र 50 साल से कम) मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं। जिस महिला ने इस अभियान में मदुरई से पैदल यात्रा शुरू की थी, वह पुलिस से बचते हुए सुबह 4 बजे पांबा पहुंची, जहां से मंदिर की दूरी 4 किमी है। इसके बाद अन्य महिलाएं भी पहुंचने लगी।  महिलाओं का कहना है कि कृप्या हमें रास्ता दें, हम मंदिर के दर्शन करने के बाद जल्द वापस लौट जायेंगी।