पी.पी.एस. स्तर के 17 पुलिस अधिकारियों  के तबादले

चंडीगढ़, 12 सितम्बर (विक्रमजीत सिंह मान): पंजाब सरकार द्वारा आज फिर पंजाब पुलिस के एस.पी. स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पंजाब सरकार द्वारा 17 पी.पी.एस. अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, जिनमें गगन अजीत सिंह को डी.सी.पी. सुरक्षा और आप्रेशन अमृतसर, बलकार सिंह को डी.सी.पी. लॉ एंड आर्डर जालन्धर, नरेश डोगरा को डी.सी.पी. ट्रैफिक सुरक्षा और आप्रेशन जालन्धर, हरप्रीत सिंह को ए.एस.जी. एन.आर.आई. जालन्धर और ए.आई.जी. क्राईम ब्रांच सी.आई.डी., बी.ओ.आई. जालन्धर का अतिरिक्त चार्ज, हरपाल सिंह को ए.डी.सी.पी. 3-अमृतसर, बलविंदर सिंह को एस.पी. इन्वैस्टीगेशन रोपड़, राजवीर सिंह को एस.पी. इन्वैस्टीगेशन लुधियाना देहाती, अमरजीत सिंह को एस.पी. स्पैशल ब्रांच फतेहगढ़ साहिब, गुरमीत कौर को एस.पी.पी.बी.आई. आर्गेनाईज़ क्राईम और नार्कोटिक्स लुधियाना देहाती, मनप्रीत सिंह को एस.पी. इन्वैस्टीगेशन कपूरथला, मनदीप सिंह को एस.पी.बी.आई. आर्गेनाइज़ड क्राईम और नार्कोटिक कपूरथला और बलराज सिंह को ए.आई.जी. एन.आर.आई. पटियाला लगाया गया है।