पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को होंगे उपचुनाव 

नई दिल्ली, 21 सितंबर - चुनाव आयोग ने आज हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा मतदान के साथ ही पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान भी कर दिया है। मुख्य चुनाव कमिश्नर सुनील अरोड़ा ने प्रेसवार्ता करके बताया कि पंजाब की जलालाबाद, दाखा, फगवाड़ा और मुकेरियां विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को वोटिंग होगी। इन सीटों पर 24 अक्तूबर को नतीजों का ऐलान किया जायेगा। अरोड़ा ने बताया कि पंजाब के इलावा अरुणाचल प्रदेश (1), असम (4) बिहार (1), छत्तीसगढ़ (1), गुजरात (4), हिमाचल प्रदेश (2), कर्नाटक (15), केरल (5), मध्य प्रदेश (1), मेघाल्या (1), ओडिशा (1), पुडूचेरी (1), राजस्थान (2), सिक्किम (3), तामिलनाडु (2), तेलंगाना (1) और उत्तर प्रदेश (11) की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 21 अक्तूबर को होंगे जबकि नतीजों का ऐलान 24 अक्तूबर को होगा।