अस्पताल से घर लौट रही महिला डॉक्टर की हत्या, जला हुआ शव बरामद 

हैदराबाद, 29 नवंबर - टू-व्हीलर का टायर पंक्चर होने के बाद एक टोल प्लाजा के पास इंतजार कर रही 26 वर्षीय वेटनरी डॉक्टर की बुधवार रात हत्या कर दी गई। डॉक्टर का जला हुआ शव आज सुबह मिला। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को संदेह है कि हत्या से पहले युवती से दुष्कर्म हुआ होगा। साइबराबाद पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर प्रियंका की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए हैदराबाद पुलिस ने एक लॉरी चालक और उसके सहायक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों ही आंध्रप्रदेश के अनंतपुर के रहने वाले हैं। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। मौके पर पहुंचे स्थानीय डिप्टी कमिश्नर प्रकाश रेड्डी ने बताया कि महिला चिकित्सक की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं को देखते हुए जांच की जा रही है।