खुशदेव सिंह सिद्धू का ‘पाल हैरिस फैलोशिप अवार्ड’ से सम्मान

एबटसफोर्ड, 8 दिसम्बर (गुरदीप सिंह ग्रेवाल) : अंतर्राष्ट्रीय रोटरी क्लब द्वारा कनाडा के जसपाल एबटसफोर्ड निवासी पंजाबी नौजवान खुशदेव सिंह सिद्धू को पाल हैरिस फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। इंडो-कैनेडियन बिज़नेस एसोसिएशन के उप-प्रधान खुशदेव सिंह को यह अवार्ड उनके द्वारा समाज सेवा के लिए डाले जा रहे योगदान के लिए दिया है। खुशदेव सिंह यह अवार्ड प्राप्त करने वाले एबटसफोर्ड के पहले पंजाबी हैं यह अवार्ड अमरीका के मानवतावादी  नेता पाल हैरिस की याद में दिया जाता है। जिन्होंने सन् 1905 में अंतर्राष्ट्रीय रोटरी क्लब की स्थापना की थी। खुशदेव सिंह ज़िला मोगा के बाघापुराना के नज़दीक गांव रोडे के एंडी सिद्धू का पुत्र है। एंडी सिद्धू फ्रेज़र वैली यूनिवर्सिटी एबटसफोर्ड के चांसलर हैं।