दिल्ली में कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली आज

नई दिल्ली,14 दिसंबर - कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ' रैली आयोजित करेगी। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की "विभाजनकारी" नीतियों को उजागर करना है।