थोड़ी देर में होगा महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार

मुंबई, 30 दिसंबर - महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का थोड़ी देर में विस्तार होगा। बताया जा रहा है कि 36 विधायक मंत्री पद शपथ लेंगे। इनमें 25 कैबिनेट मंत्री होंगे, जबकि 10 राज्य मंत्री होंगे। अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट मंत्री की सूची में आदित्य ठाकरे और धनंजय मुंडे का भी नाम शामिल है।